तुर्की के प्रधान मंत्री ने इस देश के घटकों से अंकारा का साथ जारी रखने की अपील की है।
अहमद दाऊद ओग़लू ने ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन से बातचीत में दावा किया कि सीरिया में झड़पें तुर्की की राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए ख़तरनाक हैं। उन्होंने तुर्की के घटक देशों से अंकारा का साथ देने की अपील की। दाऊद ओग़लू ने सीरिया में झड़पें रुकने और एक वैध अंतरिम सरकार के गठन को ज़रूरी बताया। उन्होंने आईएसआईएल जैसे आतंकी गुटों से निपटने में मौजूद मुश्किल का हवाला देते हुए कहा कि आईएसआईएल से निपटे बिना सीरिया में वैध अंतरिम सरकार का गठन होना चाहिए। तुर्की के प्रधान मंत्री ने इस देश की सेना की ओर से आईएसआईएल और पी के के, के ठिकानों पर हमले तथा तुर्की के 22 शहरों में पुलिस की कार्यवाही के बारे में कहा कि कोई भी तुर्की की सरकार और जनता को न धमकाए।
ज्ञात रहे छह दिन पहले तुर्की के दक्षिणी शहर सुरूच में कुर्दों के समर्थक कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमले के बाद तुर्की में अशांति शुरु हो गयी है। इस हमले में लगभग 32 लोग हताहत और 100 अन्य घायल हुए थे।